July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्नेह सम्मेलन का आयोजन,,,बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा…

राजपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राजपुर में वर्ष 2026 का स्नेह सम्मेलन एवँ सांस्कृतिक कार्यक्रम गरिमामय के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों के बीच आत्मीय संवाद स्थापित करना रहा।

      बसंत पंचमी में अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दिप प्रजल्वित कर पुष्प अर्पित कर सरस्वती वंदना में साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रचार्य राजेश कश्यप ने बताया की भारत सरकार द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राजपुर में वर्ष 2020 से संचालित हो रहा है। वर्ष 2024 में कक्षा 10 वीं के 58 विद्यार्थियों में से 52 विद्यार्थियों ने सफलता पूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की और 3 छात्रों ने पूरक में उतीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।

    स्नेह सम्मेलन में विद्यालय की 16 छात्र-छात्राओं की टीम ने भाग लिया, जिसमें कुल 75 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, देशभक्ति भाषण, अंग्रेज़ी ड्रामा, महाभारत थीम पर आधारित नृत्य नाटिका, कॉमेडी ड्रामा, नाटकीय माध्यम से सच्चाई का संदेश, लोक नृत्य, कॉमेडी न्यूज़ बुलेटिन तथा समाचार प्रस्तुति जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावनात्मक, बौद्धिक और मनोरंजनात्मक रूप से प्रभावित किया।

     इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संजय सिंह एवँ कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत ने की। विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मराबी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की प्रशंसा की।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मीनू मालिक एवं नंदलाल गुप्ता द्वारा किया गया। पूरे आयोजन का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य राजेश कश्यप ने किया, उन्होंने  विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!