November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद सभागार में हुई समीक्षा बैठक,,,विभिन्न विभागों के योजना एवँ निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा…

राजपुर। बलरामपुर जिले में राजपुर जनपद के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

       बैठक में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, विकसित भारत जी राम जी (मनरेगा), पेंशन योजना एवं विभिन्न निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत संतोषजनक प्रगति न होने के कारण ग्राम पंचायत भेण्डरी, नवकी, पकराड़ी, कुन्दीकला, शिवपुर, बदौली, बधिमा, महंगई, उफिया, तोनी, कोदौरा, घोरघड़ी, रेवतपुर, खोखनियां, लाउ, एवं खोडरो के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया साथ ही विकसित भारत जी राम जी (मनरेगा) योजना में संतोषजनक प्रगति न होने के कारण शिवपुर, महंगई, सेमराकठरा, नरसिंहपुर, कोदौरा, पकराड़ी, बादा, भेण्डरी, उफिया, ठरकी, के रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं विकसित भारत जी राम जी (मनरेगा) योजना में लापरवाही बरतने हेतु तकनीकी सहायक (मनरेगा) श्री विनित जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं सभी कार्यों में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।

       उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजपुर संजय दुबे, प्रधानमंत्री आवास योजना, जिला समन्वयक दिवाकर गुप्ता, विकसित भारत राम जी (मनरेगा) के कम्प्यूटर प्रोग्रामर अनिल गुप्ता, जनपद पंचायत राजपुर के समस्त अधिकारी / कर्मचारी एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!