August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धान उठाव के संबंध में राइस मिलर्स की बैठक संपन्न,,,अपर कलेक्टर ने तेजी लाने के दिये निर्देश…

बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री आर. एस. लाल ने जिले के सभी मिलर्स की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री लाल ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
        इस दौरान कस्टम मिलिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। श्री आर.एस. लाल ने कहा कि जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सतत रूप से जारी है। किसान अनवरत रूप से अपना धान खरीदी केन्द्रों में बेच रहे हैं, जिससे धान की आवक भी तेज हुई है। अपर कलेक्टर ने मिलर्स से कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान उठाव कार्य में तेजी लाए। जिससे उपार्जन केन्द्रों में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने शासन के मंशानुरूप धान उठाव का कार्य सफलतापूर्वक सम्पादित हो इसके लिए समन्वय के साथ धान उठाव सुचारू रूप से जारी रखने की बात कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ट्रांसपोर्ट, धान के उठाव सहित अन्य व्यवस्थाओं को विशेष रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला खाद्य अधिकारी विनय कुजूर, जिला विपणन अधिकारी सुश्री प्रीतिका पूजा केरकेट्टा एवं जिले के राईस मिलर्स उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!