September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बिहान योजना से बदली जिंदगी,,,गोवर्धनपुर की सुमतिया बनी लखपति दीदी…

बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं शासन की राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियां, जिससे जुड़कर महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ऐसी ही एक मिसाल है, वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम गोवर्धनपुर की लखपति दीदी श्रीमती सुमतिया, जिन्होंने चुनौतियों एवं संघर्ष के बावजूद अपने हौसले एवं आत्मविश्वास से अपनी राह बनाई।
       उन्होंने बताया कि वे गेंदा महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी है और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से उन्हें मदद मिली। उन्होंने बताया कि बिहान से जुडऩे से पहले वे घरेलू कार्य के साथ खेती-किसानी का कार्य करती थी तथा घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बैंक लिंकेज के माध्यम से ऋण लेकर अपना किराना दुकान शुरू करने वाली श्रीमती सुमतिया ने बताया कि उन्होंने अब तक वे बिहान योजना के माध्यम बैंक क्रेडिट लिंकेज प्राप्त हुआ। अभी वे किराना दुकान के साथ कृषि गतिविधियों को भी बेहतर ढंग से प्रबंधित किया। साथ ही बैंक सखी एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूकता के लिए कार्य कर रही है और उनकी वार्षिक आय लगभग 1 लाख रूपए है। और वे लखपति दीदी के रूप में जानी जा रही है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था की मैं भी लखपति बन पाऊंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडऩे के बाद यह सपना साकार हो गया है। उन्होंने बताया कि बैंक सखी के रूप में कार्य करने से आत्मविश्वास बढ़ा, वहीं आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता के लिए कार्य कर रही हैं तथा जनसामान्य को शासन की योजनाओं की जानकारी दे रही है। लखपति दीदी श्रीमती सुमतिया ने बिहान योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!