
बलरामपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बलरामपुर के साप्ताहिक बाजार स्थल के समीप ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लिया और अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया। कार्यक्रम का अवलोकन नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधीराम एक्का और कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर 26 प्रमुख योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ा गया। कलेक्टर के निर्देश पर प्राप्त आवेदनों का वर्गीकरण कर मौके पर ही निराकरण योग्य मामलों का निपटारा किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाई गई। राजस्व से जुड़े मामलों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का ने कहा कि सेवा सेतु शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। वहीं, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक लाभ से वंचित न रहे। कलेक्टर ने नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, किसानों से ‘एग्री स्टैक’ पंजीयन कराने तथा ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ अपनाने की अपील की।

हितग्राहियों को मिली राहत व सम्मान:
- प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: छोटकू मुंजनी, लजिना बीबी, विजय तिर्की, आलोमनी उरांव, तालिब अंसारी, सरोज देवी, अनवर अंसारी और अमित यादव को भवन अनुज्ञा पत्र सौंपे गए।
- पीएम स्वनिधि योजना: एक हितग्राही को व्यवसाय विस्तार हेतु तृतीय किश्त के रूप में ₹50,000 की ऋण राशि प्रदान की गई।
- उत्कृष्ट कार्य सम्मान: बेहतर कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता तिग्गा, सुशीला एक्का, इमराना खातुन, सहायिका रीता एक्का और मितानिन बिरजमनियां को सम्मानित किया गया।
- संस्कार कार्यक्रम: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं की गोदभराई और एक शिशु का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पार्षद श्रीमती बिरजिनिया केरकेट्टा, श्रीमती रीना मसीह, श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, एल्डरमैन गोपालकृष्ण मिश्रा, मनोज गुप्ता, सीएमओ दीपक एक्का सहित जिला स्तरीय अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।



