June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

सड़क पर उड़ रहे धूल से ग्रामीण परेशान,अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप नियमित पानी छिड़काव कराने की माँगअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संवर रहा बचपन,चिन्हांकित 24 बच्चों में से 11 बच्चों का हुआ सफलतापूर्वक उपचारमुख्यमंत्री बाल संदर्भ एवं चिरायु योजना से संभव हुआ निःशुल्क उपचार,सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब देविक सुन रहा अपनों की आवाज़सेवा सेतु पोर्टल से आसानी से मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ,441 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध
BalrampurEducationHelthjashpurlifestyle

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…

राजपुर। 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजपुर के कृषि मंडी प्रांगण में सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर जिले के राजपुर कृषि मंडी प्रांगण में जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारियों सहित स्थानी नागरिक गणों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने प्रार्थना, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, योग निद्रासन, मकरासन सहित विभिन्न योगासनों के साथ भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।

            कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है। योग व्यक्ति को स्वस्थ,अनुशासित और सकारात्मक जीवन की दिशा प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। योग से तन, मन को संतुलित कर निरोग जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है। योग व्यक्ति में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

           इस दौरान जनपद अध्यक्ष विनय भगत नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह प्रवीण अग्रवाल शिवनाथ जायसवाल जगवंशी यादव उदय यादव रविप्रताप मरावी विश्वास गुप्ता राजेश यादव संतोष पांडे संतोष तिवारी संतोष सोनी राकेश तिवारी नरेन्द्र शुक्ला बरकत अंसारी एसडीएम देवेंद्र प्रधान तहसीलदार कावेरी मुखर्जी सीईओ संजय दुबे सीएमओ रविंद्र लाल कार्यक्रम अधिकारी मानसाय सिदार श्यामलाल गुप्ता कृष्णा गुप्ता प्रमिला भगत अविनाश सिंह जय सिंह सहित योग प्रशिक्षक चोंन्हाती सिंह अनिल गुप्ता एवँ अशोक बंसल सहित काफी संख्या ने नगर के स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!