June 21, 2026 |

BREAKING NEWS

सड़क पर उड़ रहे धूल से ग्रामीण परेशान,अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप नियमित पानी छिड़काव कराने की माँगअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि मंडी प्रांगण में हुआ सामुहिक योगाभ्यास,,,योग प्रशिक्षकों ने कराया विभिन्न योगासन…केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर आयोजित,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता – सामरी विधायक5 प्रतिशत मॉडल निर्माण में विधायक ने किया श्रमदान,मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत जल शक्ति जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजितअग्निवीर सेना में चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर ने की सौजन्य मुलाकात,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.पुर्व पार्षद ने बीएमओ को सौंपा ज्ञापन,खराब पड़े फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर ब्लड टेस्ट मशीन चालू करने की माँगसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता,दो और नशे के सौदागर 80 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारराष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संवर रहा बचपन,चिन्हांकित 24 बच्चों में से 11 बच्चों का हुआ सफलतापूर्वक उपचारमुख्यमंत्री बाल संदर्भ एवं चिरायु योजना से संभव हुआ निःशुल्क उपचार,सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब देविक सुन रहा अपनों की आवाज़सेवा सेतु पोर्टल से आसानी से मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ,441 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध
BalrampurBussinessEducationHelthjashpurlifestyle

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से संवर रहा बचपन,चिन्हांकित 24 बच्चों में से 11 बच्चों का हुआ सफलतापूर्वक उपचार

शेष 13 बच्चों को उपचार के लिए भेजा जा रहा उच्च संस्थान,जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बालिका बाती कोरवा का होगा निःशुल्क ईलाज

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) एवं चिरायु योजना के माध्यम से जिले में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समय पर चिन्हांकित कर निःशुल्क उपचार उपलबध कराया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक जिले में कुल 24 बच्चों को विभिन्न जन्मजात एवं गंभीर बीमारियों से चिन्हांकित किया जा चुका हैं। इनमें से 11 बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार कराया जा चुका है, जबकि शेष 13 बच्चों को 23 जून 2026 को उपचार हेतु राज्य के उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजा जा रहा है।

जिसमें विकासखंड शंकरगढ़ के पीवीटीजी परिवार की 4 वर्षीय बालिका बाती रेंगची कोरवा ग्राम पोड़ीखुर्द को भी चिरायु योजना के अंतर्गत चिन्हांकित किया गया है। जांच में बालिका जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पाई गई है। बालिका को उपचार हेतु रायपुर भेजने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जहां उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आशा की किरण बनी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि चिरायु टीम द्वारा बालिका के उपचार के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड एवं राशन कार्ड आदि तैयार कराने में विशेष सहयोग प्रदान किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!