
शंकरगढ़। मिर्ची का पौधा तोड़ने के विवाद में भाई भाभी व भतीजे ने मिलकर टंगी से मारकर पति पत्नी को घायल कर दिया।प्रार्थी की रिपोर्ट पर शंकरगढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी तिलदेव अगरिया पिता स्व ० घाटा राम उम्र 35 वर्ष ग्राम भागवतपुर थाना शंकरगढ द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01-05-2026 को उसके बड़े भैया नंदलाल अगरिया का मिर्चा खेत में से कुछ मिर्चा पौधा को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड दिया था। जिस बात को मेरा भैया मुझे दोषी समझकर मेरा भैया नंदलाल अगरिया, भाभी सबिता अगरिया, भतीजा कार्तिक अगरिया और गोकुल अगरिया सभी गाली गलौज करते हुए कि मेरा मिर्चा का पौधा को तुम लोग तोड कर फेके हो बोलकर मेरे आंगन में रात करीब 9-10 बजे आये।उस वक्त मैं तथा मेरी पत्नी आंगन में खाट में बैठे थे मेरा लडका खाट में सोया था।सभी लोग आकर मिर्चा पौधा तोड कर फेकने की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भतीजा कार्तिक अगरिया हाथ में रखे टांगी से मुझे मारपीट करने लगे जिससे मैं गिर गया तो गोकुल, नंदलाल, सविता भी हाथ मुक्का से मारपीट किये जिससे मैं बेहोश हो गया। कुछ समय के बाद होश आया तो देखा कि मेरी पत्नी निर्मला घर के ढाबा में बेहोश हालत में पडी थी जिसके सिर में तीन जगह कटा हुआ निशान है जो खुन से लथपथ पड़ी थी।जिसके बाद 108 वाहन को फोन कर बुलाया और शंकरगढ अस्पताल ईलाज के लिए लेकर आया।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।विवेचना दौरान स्थल निरीक्षण, मुलाहिजा रिपोर्ट एवं ईलाज पर्ची व क्यूरी रिपोर्ट पर से आरोपीगणों के विरुध्द अपराध पाये जाने पर दिनांक 11-06-2026 को तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।



